ये 5 खिलाड़ी खेल रहे अपना आखिरी विश्वकप, लिस्ट में एक भारतीय भी शामिल
विश्व विजेता बनने के दौरान अपनी टीम का सदस्य होना बहुत गर्व की बात है।
इसमें कोई दो राय नहीं कि हर मुकबाले में खिलाड़ी अपनी टीम को जीतते हुए देखना चाहता है। जब बात विश्वकप की हो तो खिलाड़ी जीत के लिए जी-जान लगा देते है। हो सकता है एक खिलाड़ी अपने देश के लिए कई विश्वकप खेल गया हो, लेकिन उसकी मौजूदगी में टीम एक भी विश्वकप नहीं जीती हो।
विश्व विजेता बनने के दौरान अपनी टीम का सदस्य होना बहुत गर्व की बात है। भारत के सचिन रमेश तेंदुलकर विश्वकप में भारत का प्रतिनिधित्व 5 बार कर चुके है। लेकिन किसे पता था कि विश्वकप अपने हाथों से उठाने का उनका सपना 2011 में, मुम्बई के वानखेड़े स्टेडियम में पूरा होगा।
खैर सचिन का भारत के लिए वो आखिरी वर्ल्डकप था। सचिन क्रिकेट के मैदान को अलविदा कह चुके है। आइए नजर डालते है ऐसे ही कुछ खिलाड़ियों पर जिनके लिए 2019 विश्वकप आखिरी वर्ल्डकप होगा।
![]() |
| world cup. |
महेंद्र सिंह धोनी
आज विश्व में महेंद्र सिंह धोनी का नाम कौन नहीं जानता है। ऐसे क्रिकेट फैन मिलना थोड़ा मुश्किल है जो धोनी का नाम नहीं सुने हो। भारत के लिए इतिहास रचने वाले पूर्व भारतीय कप्तान को कैप्टन कूल के नाम से हर कोई जानता है।
क्रिस गेल
गेंदबाजो में इस बल्लेबाज का खौफ़ न हो ऐसा हो नहीं सकता। जिस दिन इनका बल्ला चलता है इनकी पारी देखने लायक होती है। टी-20 फॉरमेट में 175 रन मारने वाला यह बल्लेबाज वेस्ट इंडीज का खिलाड़ी है। विश्वकप जैसे बड़े मुकाबलों में किसी भी गेंदबाज का कैरियर चौपट करने की क्षमता क्रिस गेल रखते है।
शोएब मलिक
पाकिस्तान के बेहतरीन खिलाड़ियों में एक नाम शोएब मलिक का आता है। अब तक मलिक पाकिस्तान के लिए 261 एकदिवसीय मुकाबले खेल चुके है। पाकिस्तान टीम के लिए मलिक एक ऐसे बल्लेबाज है, जो मैच जिताने वाली पारियां खेलना जानते है। यहां तक की पाकिस्तान के लिए कई बार ऐसा कर भी चुके है।
लसिथ मलिंगा
अपने अद्भुत बोलिंग एक्शन के लिए जाने जाने वाले मलिंगा श्रीलंका के महान गेंदबाजों में से एक है। ये ऐसे गेंदबाज है जो अपने सटीक यॉर्कर से बल्लेबाजों के पैर का अंगूठा तोड़ने की क्षमता रखते है। ऐसा गेंदबाज क्रिकेट इतिहास में कम ही देखने को मिला है।
ओएन मोर्गन
मोर्गन की कप्तानी में इंग्लैंड टीम में काफी सुधार आया है। 2018 का साल तो इंग्लैंड के लिए मोर्गन की कप्तानी में खुशियां ले कर आया। हालही ऑस्ट्रेलिया को एकदिवसीय श्रृंखला में 5-0 से इंग्लैंड ने व्हाइट वाश कर दिया।



Comments
Post a Comment